
जमशेदपुर : संयुक्त युवा संघ की पोटका विधानसभा कमेटी ने रविवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन चौक पर राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पुतला दहन किया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व कमेटी के संयोजक चतुर्भुज सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की उदासीनता एवं लापरवाही की वजह से स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर हावी हो चले हैं. केवल ट्यूशन फीस लेने का आदेश जारी करना जन विरोधी एवं छात्र विरोधी फैसला है. संयुक्त युवा संघ इसका विरोध करता है. उन्होंने इस आदेश में संशोधन की मांग की. संघ की ओर से बताया गया है कि इस मसले को लेकर जल्द ही उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया जायेगा. पुतला दहन में संघ के संगठन मंत्री मोहन दास, महामंत्री विक्की तारवे, नीर सिंह, युवराज सिंह, सचीत सिंह, अश्विनी चौबे, विवेक कुमार, मनमोहन प्रसाद, राजा मुर्मू, शहजादा खान, संजय मुखी, संजू, इकबाल, महेंद्र सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.







