
चाकुलिया : चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित कुंडू स्विटस में काम करने वाले पश्चिम बंगाल के उलबेड़िया गांव निवासी आशीष माइती (21) की रविवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई. दुकानदार कर्मी को उपचार कराने के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. दुकानदार ने कहा कि आशीष माइती अन्य कर्मियों के साथ कारखाना में काम कर रहा था. अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और वह कमरे में जाकर सो गया. थोड़ी देर बाद जब अन्य कर्मियों जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में लेटा हुआ था. उसे बाइक पर बैठा कर उपचार कराने के लिए सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







