
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बिरदह पंचायत की एक गांव में मां और बेटा कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. दोनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने दोनों को 108 एम्बुलेंस से जमशेदपुर के टीएमएच कोविड वार्ड में इलाज के लिए भेज दिया है.. मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों मां और बेटा मुम्बई से इलाज करवा कर वापस चाकुलिया लौटे थे. दोनों को क्वारंटाइन किया गया था. स्वास्थ्य विभाग द्वारा विगत दिनों दोनों का स्वाब लेकर जांच के लिए भेजा गया था.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







