
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मोहनपुर गांव निवासी झामुमो नेता जदुपति राणा के पिता विश्वजीत राणा और मां ज्योषणा राणा रविवार की साम बाइक से गिरकर जख्मी हो गये है.ग्रामीणों ने दोनों को उपचार कराने के लिए सीएचसी पहुंचाया.सुचना पाकर विधायक समीर महंती सीएचसी पहुंचकर घायलों की हाल चाल जानी.उन्होंने डाक्टर से बात कर बैहतर उपचार करने की बात कही.डाक्टर ने कहा कि ज्योषना राणा को गंभीर चोट लगी है.ज्योषणा राणा की बेहतर इलाज के लिए उसे बारिपादा रेफर कर दिया है. मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान,गौरीशंकर महतो,अरुण बारीक,मदन मन्ना,समीर दास,राजीव लेंका,मुन्ना होता, विशाल बारीक समेत अन्य उपस्थित थे.







