
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कुल 11 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है. जमशेदपुर के एसएसपी डॉक्टर एम तमिल वनन की ओर से यह तबादला किया गया है. इसके तहत सबसे महत्वपूर्ण तबादला बिष्टुपुर थाना प्रभारी का है. बिष्टुपुर के वर्तमान थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा लाइन हाजिर कर दिये गये है. उनके जगह गोलमुरी के थाना प्रभारी रणविजय शर्मा को बिष्टुपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है. यह सारे तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं. इसी तरह राकेश कुमार को बहरागोड़ा अंचल निरीक्षक के पद से हटाकर एमजीएम थाना प्रभारी बनाया गया है. गोविंदपुर थाना प्रभारी भुवन मनी पाठक को बागबेड़ा थाना का प्रभारी बनाया गया है. इसी तरह राजू को पुलिस केंद्र से हटाकर बहरागोड़ा का अंचल निरीक्षक बनाया गया है. एमजीएम थाना प्रभारी अरविंद कुमार को गोलमुरी का थाना प्रभारी बनाया गया है. पुलिस केंद्र में प्रतीक्षारत सुनील कुमार कुशवाहा को जादूगोड़ा थाना प्रभारी, प्रभात कुमार को गुड़ाबांधा थाना प्रभारी, विकास कुमार जयसवाल को साकची थाना से हटाकर गालूडीह थाना प्रभारी, राजेश कुमार झा को बागबेड़ा थाना से हटाकर बिरसानगर नगर थाना प्रभारी, रंजीत कुमार सिंह को टेल्को थाना से हटाकर गोविंदपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है.













