
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत भागा बांध रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप जंगल से एक 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. वहीं स्थानीय लोगों ने शव की सूचना एमजीएम थाना पुलिस को दी. जहां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गयी. वहीं मृतक के पॉकेट से पुलिस ने एक आधार कार्ड बरामद किया है, जिसमें मृतक का नाम संतोष कुमार दास दर्ज है और जिसने पता, मकान नंबर 175, न्यू लेआउट ओल्ड सीतारामडेरा, थाना सीतारामडेरा थाना पूर्वी सिंहभूम के रूप में दर्ज है. वहीं सत्यापन के लिए एमजीएम थाना पुलिस जब वहां पहुंची तो पाया कि यह व्यक्ति 5 साल पहले ही कहीं और चला गया था. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है, कि मृतक का परिवार कहां रहता है. वहीं यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी भी जांच कर रही है.














