
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना अंतर्गत नरवा- टाटा रोड स्थित नीलकंठ रेस्टोरेंट के मुख्य गेट पर लगे तीन झंडों को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है. वैसे रेस्टोरेंट के मालिक खुकड़ाडीह निवासी हरि दास ने चोरी से संबंधित मामला सुंदर नगर थाने में दर्ज कराया है. साथ ही चोरों का एक सीसीटीवी फुटेज भी सुंदर नगर थाना पुलिस को उपलब्ध कराया है. सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है, कि एक स्कूटी पर सवार तीन युवक कल यानी रविवार शाम 5: 59 बजे रेस्टोरेंट के समीप पहुंचे और रेस्टोरेंट के बाहर लगे तीन झंडों को अपने साथ ले गए. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है.















