
चाकुलिया : चाकुलिया के कालियाम पंचायत में डेवनेट ऑर्गनाइजेशन के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया. यह जानकारी दीपक महतो ने दी. उन्होंने बताया कि डेवनेट द्वारा कोरोना महामारी से बचने के लिए विभिन्न गांव में प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. वही जरूरतमंद लोगों के बीच सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए, मास्क, चावल, दाल, तेल, साबुन, नमक, किशोरी बालिकाओं के लिए सैनिटिरी पैड आदि का वितरण किया जा रहा है. इस अवसर पर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता प्रबोध माहातो, जयश्री राणा, विप्लव सीट समेत अन्य लोग उपस्थित थे.


















