
बहरागोड़ा : अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) नंदकिशोर लाल ने बहरागोड़ा प्रखंड के जामशोला और दारिशोल चेक पोस्ट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंट्री रजिस्टर की जांच की, साथ ही प्रतिनियुक्त कर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में अंतर्राज्यीय आंगतुकों को बिना वाहन पास जांच किये जिले में प्रवेश नहीं दें. इस दौरान चेक पोस्ट में प्रतिनियुक्त कर्मियों को मास्क नियमित प्रयोग करने और अन्य सुरक्षात्मक उपकरणों की उपलब्धता जैसे सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर की जाँच की गई. साथ ही अपर जिला दंडाधिकारी द्वारा मौके पर दोनों चेक पोस्ट में प्रतिनियुक्त कर्मियों के लिए सैनिटाइजर, पीपीई किट, हैंड ग्लब्स आदि उपलब्ध कराया गया.साथ ही निर्देश दिया गया कि दूसरे राज्य से जो भी व्यक्ति आये उन्हें इंन्ट्री के पश्चात 14 दिनों के होम क्वारंटाइन का नोटिस और आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में जानकारी दें. मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू , अंचल अधिकारी हीरा कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.


















