
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान में जिला प्रशासन द्वारा शिफ्ट किए गए जयप्रकाश उद्यान स्थित अस्थाई सब्जी मार्केट को सेनीटाइज किया गया. साथ ही आनेजानेवाले ग्राहकों एवं दुकानदारों को जागरूक किया गया. इस दौरान बाजार मास्टर ने आदित्यपुर के नागरिकों से अपील किया गया कि वे जहां-तहां से सब्जी की खरीददारी ना करें. उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा जहां अस्थाई सब्जी बाजार शिफ्ट किया गया है वहीं से सब्जी की खरीदारी करें क्योंकि इस बाजार में करोना महामारी के संक्रमण से बचाव का पूरा ध्यान रखा जाता है.

दुकानदारों से लेकर गरा ग्राहकों तक के लिए समाजिक दूरी बनाए रखने का पूरा ध्यान रखा जाता है. साथ ही इस सब्जी मार्केट को समय-समय पर सेनीटाइज किया जाता है, इसलिए अपने और अपने पूरे परिवार को इस वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचाएं. मनोज पासवान ने जहां- तहां चोरी- छिपे दुकान लगाकर सब्जी बेचने वाले दुकानदारों से जिला प्रशासन द्वारा अधिकृत स्थल पर ही दुकान लगाने की अपील की. ताकि खुद भी सुरक्षित रहें और ग्राहकों को भी सुरक्षित रखें. बताया कि अगर वहीं उन्होंने ग्राहकों से भी सुरक्षित स्थल से ही सब्जियों की खरीददारी करने की अपील की ताकि वे अपने परिवार को कोरोना संक्रमण से दूर रख सकें. उन्होंने जिले में लगातार बढ़ रहे संक्रमितों की संख्या पर चिंता जताते हुए आम लोगो और सब्जी विक्रेताओं से जिला प्रशासन और सरकार द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का पालन करने में सहयोग की अपील की. गौरतलब है कि सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन के निर्देश के बाद आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान में अस्थाई तौर पर शिफ्ट किए गए सब्जी बाजार में बाजार मास्टर मनोज पासवान एवं उनकी टीम की ओर से कोविड-19 के तहत जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन कराया जाता है. जहां हफ्ते में 1 दिन पूरे बाजार को सैनिटाइज की जाती है. इसके अलावा मनोज पासवान एवं उनकी पूरी टीम बाजार खुलने से लेकर बाजार बंद होने तक पूरे बाजार में सक्रिय रहते हैं, और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करवाते हैं. इस दौरान सब्जी विक्रेता और ग्राहकों की सुरक्षा का पूरा ख्याल इनकी टीम द्वारा रखी जाती है. हर दिन बाजार खुलने से पहले राष्ट्रगान का आयोजन किया जाता है, और वैश्विक महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना की जाती है.







