जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार में गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया था. इसमें मानगो शंकोसाई का रहने वाला राकेश केशरी और उसके स्टाफ पर साकची टिनशेड मार्केट में हमला किया जा रहा था. हमलावर मोहम्मद फहीम था. इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गयी. (नीचे देखे पूरी खबर)

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. गुंडागर्दी करने वाले मोहम्मद फहीम को पकड़ने में कामयाबी पायी. इसके बाद उसको कमर में रस्सा लगाकर साकची बाजार लेकर आयी. जिस पर उसने हमला किया था, उससे माफ़ी मंगवाई. इस पुलिसिया कार्रवाई की सभी जनता ने तारीफ की.






