जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से 34.7 किलोग्राम का गांजा बरामद किया गया है. पकड़े गये लोगों से जीआरपी और आरपीएफ की टीम पूछताछ कर रही है. पकड़े गये लोगों में अमित कुमार बिहार के अरवल के इमामगंज का रहने वाला है जबकि दूसरा बबलू सिंह और अजीत कुमार शुक्ला है, जो गोपालगंज के यादवपुर का रहने वाला है. (नीचे देखे पूरी खबर)

इन लोगों ने पूछताछ में टाटानगर जीआरपी को बताया कि ये लोग हावड़ा जगदलपुर ट्रेन से गांजा लेकर टाटानगर पहुंचे थे. टाटानगर में वे लोग बिहार जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. इसी बीच आरपीएफ के उड़नदस्ता को जानकारी मिली कि गांजा की तस्करी के लिए लोग आये है. इसके बाद संदिग्ध हालात में देखकर तीनों को रोका गया और तलाशी ली गयी, जिनके बैग से 34.7 किलो गांजा को बरामद किया गया. पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगालने का प्रयास कर रही है.





