
घाटशिला : घाटशिला के मऊभंडार स्थित शहीद स्मारक बेदी पर कारगिल विजय दिवस और युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान में पूर्व सैनिक संघ के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. 21वीं कारगिल विजय दिवस के अवसर पर घाटशिला मऊभंडार स्थित शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को नमन करते हुए लोगों ने शहीद बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मुख्य अतिथि घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने शहीदों को याद करते हुए शहीद बेदी पर श्रद्धांजलि दी. श्री सोरेन ने कहा कि सेना और जवानों के सम्मान में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना चाहिए. पूर्व सैनिकों ने शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया है यह गौरव की बात है. शहीदों के सम्मान हमेशा हर समय किया जाना चाहिए. सामारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई. तत्पश्चात शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया. इस अवसर पर शहीद दिलीप बेसरा की मां फुलमनी बेसरा, पूर्व सैनिक मोहम्मद जावेद, घाटशिला कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक प्रो मित्रेश्वर, ओमप्रकाश सिंह, जगदीश भकत, अम्लान राय, काजोल डॉन, इंदल पासवान, सुबोध सिंह, मोहम्मद रफीक, आलम फारुख, सुकलाल हांसदा, मो जलील, अंपा हेम्ब्रम समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







