
चाईबासा : टोन्टो प्रखंड अंतर्गत डाउडांगुवा गांव की खराब ट्रांसफार्मर को विधायक दीपक बिरुवा की पहल पर महज चार दिनों में बदलते हुए बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। रविवार को ग्रामीणों के आग्रह पर विधायक श्री बिरुवा ने डाउडांगुवा गांव में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। ग्रामीण ने कहा कि नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विभाग की ओर से कहा गया था कि लगभग 20 दिन समय लगेगा। लेकिन विधायक की तत्परता से मात्र 5 दिनों में ही खराब ट्रांसफार्मर बदल कर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जल्द ही बिजली बहाल होने से हर्षित ग्रामीणों ने विधायक दीपक बिरुवा के प्रति आभार जताया।

बनेगी टोन्टो की डाउडांगुवा सड़क
विधायक दीपक बिरुवा ने डाउडांगुवा गांव जाने वाली सड़क की जर्जर हालत और गांव वालों की परेशानी देखते हुए जर्जर सड़क को बनवाने की घोषणा की। वहीं ग्रामीणों को सर्वसम्मति एक जगह चयन करने की सलाह दी, वहां तालाब निर्माण कराया जाएगा। ताकि खेती के लिए सालों भर सिंचाई सुविधा मिल सकेगा। इस मौके पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को भी रखा।
मास्क जरूर लगायें
विधायक दीपक बिरुवा ने डाउडांगुवा में स्थानीय लोगों में मास्क, साबुन, सेनिटाइजर का वितरण करते हुए हमेशा मास्क पहनने की सलाह दी। वहीं विधायक श्री बिरुवा ने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर टोन्टो प्रमुख मंगल तुबिद, जयसिंह उर्फ़ पारू हेस्सा, हेमंत दास, महानेक सिंह हेस्सा, सुरेंद्र हेस्सा, प्रदीप दास उपस्थित थे।







