
जमशेदपुर : जादूगोड़ा थाना अंतर्गत नरवा माइंस केंद्रीय विद्यालय में प्रतिनियुक्त गृह रक्षक (होमगार्ड जवान) दुखू राम हेंब्रम की रविवार की दोपहर ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी. मृतक डुमरिया रंगा मटिया ग्राम का निवासी था. जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 12:00 से 1:00 बजे के बीच वह ड्यूटी पर तैनात था. उसी दौरान कुर्सी पर बैठे-बैठे ही उसकी आकस्मिक मृत्यु हो गयी. इस घटना की जानकारी वहां के पदाधिकारियों को दी गयी तथा इसकी सूचना होमगार्ड जिला समादेष्टा कर्तव्य पदाधिकारी को भी दी गयी. कर्तव्य पदाधिकारी अमरजीत टोप्पो घटनास्थल पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत हुए. जादूगोड़ा थाना को तथा मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी. थाना द्वारा सारी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए शव को जादूगोड़ा स्थित कंपनी के अस्पताल के शीत गृह में रखवाया गया है.







