
जमशेदपुर : जमशेदपुर दौरे पर आये झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख रविवार को टेल्को वर्कर्स यूनियन के भूतपूर्व महामंत्री व दिवंगत मजदूर नेता युगल किशोर यादव के परिजनों से मिलने उनके हुरलुंग स्थित घर पहुंचे. वहां स्व यादव के परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान कांग्रेस के ज्योतिष यादव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय प्रसाद, महामंत्री संजय घोष, कृष्णा ठाकुर, रोहित सिंह, भरत शर्मा व नवनीत श्रीवास्तव उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







