
घाटशिला : प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास ने प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से प्रखंड में संचालित योजना किसी हाल में प्रभावित नहीं हो. कहा कि सभी संबंधित अधिकारी योजना के संचालन की जिम्मेदारी लें, ताकि प्रवासी मजदूरों को असानी से रोजगार उपलब्ध हो सके और विकास कार्य भी प्रभावित नहीं हो. उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद संबंधित पंचायत सिचव संचालित योजनाओं का अभिलेख व अन्य दस्तावेज प्राप्त करें. उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य में जेएसएलपीएस के एसएचजी के सदस्य की मदद ली जाएगी. सभी पदाधिकारियों को पूर्व से लंवित योजनाओं को दो माह के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया है. क्षेत्र में अबतक 739 प्रवासी मजदूर मनरेगा में काम कर रहे हैं जिसका प्रितवेदन कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
उन्होंने कहा कि सभी इस बात का ध्यान रखे कि किसी भी परिस्थिति में मास्टर रोल जीरोफिल नहीं होना हो और निर्धारित समय में योजनाओं का भुगतान सुनिश्चित करें. कहा कि जिन आवास योजनाओं का निर्माण कार्य ससमय पूरा करना संभव नहीं हो उसके कारणों का उल्लेख करते हुए 31 जुलाई 2020 तक प्रतिवेदन कार्यालय में उपलब्ध कराएं. उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर आवासों योजना को भी 31 जुलाई तक पूर्ण कर प्रतिवेदन कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है. स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिन पंचायतों में शौचालय का निर्माण हो चुका है उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र जल्द से जल्द कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा. इसके अलावा उन्होंने सभी प्रखंड कर्मियों को निर्देश दिया है कि आज शाम तक प्रखंड में संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट के साथ कार्यालय में उपस्थित हो. बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतित पावन घोष, बीपीओ दिलीप कुमार बारीक, बबलू कुमार सोरेन, कनीय अभियंता गौरव राज गुप्ता सहित सभी पंचायतों के पंचायत सचिव, कम्प्यूटर ऑपरेटर आदि उपस्थित थे.







