बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया-दारीशोल सड़क पर सुबह लुगाहारा गांव के पास हाइवा संख्या जेएच 19ए 7599 अनियंत्रित होकर पलट गया है. मिली जानकारी के अनुसार सुबह हाइवा मानुषमुरिया -दारीशोल सड़क से गुजर रहा था, इसी दौरान लुगाहारा के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहां हमेशा लोगों की आवाजाही और मौजूदगी रहती है. ऐसे में यदि दुर्घटना के समय वहां लोग मौजूद होते तो हाइवा की चपेट में आने से गंभीर हादसा हो सकता था. हाइवा किन परिस्थितियों में अनियंत्रित हुआ और दुर्घटना का वास्तविक कारण क्या था, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. दुर्घटना के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी है.




