
जमशेदपुर: जमशेदपुर में नवरात्रि के उत्साह को और खास बनाने के लिए 17 अक्टूबर को ‘डांडिया धमाल 2.0’ का आयोजन किया जाएगा. माशअप इंडिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जमशेदपुर की पहली मास्करेड डांडिया नाइट आकर्षण का केंद्र होगी. कार्यक्रम शनिवार को एग्रिको ट्रांसपोर्ट ग्राउंड में आयोजित होगा. आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में डांडिया और गरबा के साथ संगीत, मनोरंजन और कई आकर्षक गतिविधियों की व्यवस्था रहेगी. इसमें टॉप डीजे, सेल्फी प्वाइंट, गेम्स, फूड स्टॉल और मनोरंजन के विभिन्न इंतजाम किए जाएंगे. आयोजन स्थल पर सुरक्षा और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रेगुलर पास और वीआईपी पास रखी गई है. आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को संगीत, संस्कृति और उत्सव से भरी एक यादगार शाम का अनुभव देना है. कार्यक्रम से संबंधित जानकारी और पास के लिए आयोजकों ने मोबाइल नंबर 90317 68169 और 74883 89618 जारी किए हैं. इच्छुक लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.




