
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ थाना के एक एएसआई और दो जवान कोरोना संक्रमित हो गये हैं. तीनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अन्य जवानों में भय का माहौल है. जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तीनों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर कोविड वार्ड भेजा गया है. थाना में एक साथ तीन लोगों के कोरोना संक्रमित होने से थाने को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. वरीय पुलिस पदाधिकारी ने सभी को निर्देश दिया है कि कोई भी पदाधिकारी या जवान थाना परिसर से बाहर न निकले और न ही किसी ग्रामीण को थाना में प्रवेश करने दे. थाना के मुख्य द्वार को सील कर दिया गया है ताकि कोई भी ग्रामीण थाने में प्रवेश न करे.















