
जमशेदपुर : जमशेदपुर में पिछले 24 घंटो से हो रहे रूक- रूककर बारिश से जनजीवन बेहाल हो चुका है. वैसे इसके पीछे बारिश नहीं बल्कि सिस्टम की खामियों को दोषी माना जा सकता है. जहां ध्वस्त हो चुके सिवरेज और ड्रेनेज सिस्टम और विभागीय लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है, और भारी- भरकम नुकसान भी उठाना पड़ रहा है. ये जो तस्वीरें आप देख रहे हैं, ये जमशेदपुर के कधमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर का है. जहां बारिश के पानी का निकास नहीं होने के कारण बारिश औऱ नालों का पानी घरों के साथ दुकानों में घुस रहा है. वहीं खरकई और स्वर्णरेखा नदी के आसपास कदमा, शास्त्रीनगर, मानगो, बागबेड़ा सहित अन्य निचले इलाकों के लोगों में दहशत साफ देखा जा सरकता है. एक तरफ प्रशासन जहां कोरोना के कारण अस्तव्यस्त है, वहीं शहर में जो रहे जोरदार बारिश के बीच आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो चली है. फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गयी है.

वैसे इसका खाका क्या होगा इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गयी है. मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में आये निम्न दबाव के कारण लगातार बारिश हो रहा है. वैसे यह संभावना है कि अभी शुक्रवार तक इसी तरह रुक रुककर भारी बारिश होता रहेगा. मौसम विबाग के मुताबिक, जमशेदपुर के अलावा सरायकेला-खरसावां जिला, पश्चिम सिंहभूम, बोकारो, गुमला, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग और पश्चिम सिंहभूम और रांची में लगातार बारिश होती रहेगी. मौसम विबाग के मुताबिक, 24 घंटे में जमशेदपुर सिटी में 55 मिलीमीटर बारिश हुई है. सबसे कम न्यूनतम तापमान पश्चिम सिंहभूम में 22 डिग्री सेल्सियस तर रही. जमशेदपुर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहा.








