
Jamshedpur : जमशेदपुर में कोरोना का कहर हर दिन बढ़ता ही जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर के निजी स्कूल नियम-कानून को ताक पर रखते हुए मनमानी पर उतारू हैं. वैसे जमशेदपुर अभिभावक संघ इन स्कूलों के खिलाफ आंदोलन भी लगातार जारी रखे हुए है. आपको बता दें कि जमशेदपुर के आरएमएस बालीचेला और साउथ प्वाइंट मानगो स्कूल प्रबंधन पर पिछले कुछ समय से अभिवंचित वर्ग के बच्चों के नामांकन में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए संघ द्वारा लगातार जिले के उपायुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ आरटीई सेल को अवगत कराया जा चुका है, बावजूद इसके निजी स्कूलों की मनमानी जारी है.
वहीं अभिभावक संघ भी इन स्कूलों के खिलाफ लगातार हमलावर रुख अख्तियार किए हुए है. ताजा मामला यह है कि विवादित स्कूल प्रबंधन द्वारा संघ के माध्यम से शिकायक करनेवाले अभिवंचित वर्ग के बच्चों के अभिभावकों को धमकाने का आरोप लगाते हुए संघ के अध्ययक्ष पुनः जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे और अभिभावकों की ओर से शिकायते दर्ज कारते हुए दोनों ही निजी स्कूल सीधे सीधे आरटीई कानून का खुलेआम उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि इस लड़ाई को आगे भी जारी रखेंगे.








