• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, July 10, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-government-new-decisions-झारखंड में प्रवासी मजदूरों पर दर्ज मुकदमा होगा वापस, जमशेदपुर और चाईबासा में दर्ज 6 केस भी होंगे वापस, जमशेदपुर के घाघीडीह जेल के 3 महिला समेत 5 कैदी समेत झारखंड के 79 कैदी रिहा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : कोरोना महामारी के दृष्टिगत लॉकडाउन के दौरान राज्य में प्रवासी मजदूरों के विरुद्ध लॉकडाउन प्रावधानों के उल्लंघन के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी और केस को वापस लेने संबंधी मंत्री परिषद हेतु संलेख एवं अधिसूचना प्रारूप को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुमोदित कर दिया है. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस संबंध में पारित आदेश के आलोक में प्रवासी मजदूरों के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर दर्ज प्राथमिकी अभियोजन को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की है.

किस जिले में कितनी प्राथमिकी है दर्ज
पूरे राज्य में प्रवासी मजदूरों द्वारा लॉकडाउन उल्लंघन की कुल 30 प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 204 मजदूरों को आरोपी बनाया गया है. इसमें रांची के सिल्ली थाना में 32 मजदूरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है. वही, लोहरदगा जिले के विभिन्न थानों में 15 प्राथमिकी, सिमडेगा जिले में दो प्राथमिकी, जमशेदपुर में एक प्राथमिकी, चाईबासा में 5 प्राथमिकी, दुमका में एक प्राथमिकी, साहिबगंज जिले में 4 प्राथमिकी और पाकुड़ जिले में एक प्राथमिकी थाने में दर्ज है.

घाघीडीह जेल समेत तमाम जेलों के कैदी को किया गया रिहा
झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद ने झारखंड के पांच केंद्रीय कारा व एक ओपेन जेल में रह रहे आजीवन कारावास की सजा काट रहे 79 कैदियों को असमय कारा मुक्ति का निर्णय लिया है. सभी 79 कैदी हत्या के आरोप में विभिन्न जेलों में 14 वर्ष से अधिक की सजा काट चुके हैं. जेल में रहने के दौरान इनका आचरण बेहतर रहा, जिसके बाद इन्हें मुक्त करने का निर्णय हुआ है. राज्य सरकार की गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. जेलों से छोड़े जाने वाले कैदियों में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार के 50 बंदी, सेंट्रल जेल हजारीबाग के दस, केंद्रीय कारा पलामू के तीन, केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर के पांच, केंद्रीय कारा दुमका के दस व ओपेन जेल हजारीबाग का एक कैदी शामिल हैं. जमशेदपुर के घाघीडीह जेल से जिन पांच कैदियों को रिहा किया गया है, उसमें तीन महिला शामिल है, जिनके नाम बिमला देवी, मंजू तियू, डिजली लांगुरी है. इसके अलावा दो पुरुष कैदी सनिका टोपनो और सुनील सिंकू शामिल है, जिनको रिहा किया गया.

राज्य की अन्य जेलों से रिहा किये गये कैदी

ADVERTISEMENT

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार से जिन्हें छोड़ने का आदेश हुआ
पांडो मुंडाइन (75 वर्ष, जेहान, बिशुनपुर, गुमला), जगमोहन महतो (74 वर्ष, जोपनो, तमाड़, रांची), रंथू उरांव (71 वर्ष, उमड़ा, पालकोट, गुमला), फागू महतो (69 वर्ष, जोपनो, तमाड़, रांची), सपूत साहू (65 वर्ष, सिरकोट, घाघरा, गुमला), चंद्रमोहन महतो (63 वर्ष, जारा, तमाड़, रांची), बिजय सिंह बोदरा (61 वर्ष, खूंटपानी, मुफ्फसिल, पश्चिमी सिंहभूम), सनिका सांडी पूर्ति उर्फ कोंदा (60 वर्ष, कोनतारी, बंदगांव, पश्चिमी सिंहभूम), लूसा पहाड़िया (60 वर्ष, कांकीबेड़ा, चांडिल, सरायकेला-खरसांवा), डोमन सिंह मुंडा (58 वर्ष, कुचरू, तमाड़, रांची), डाकुआ तिरिया (58 वर्ष, रूगुड़साई, मंझगांव, पश्चिमी सिंहभूम), सुकरा लकड़ा (57 वर्ष, चटकपुर, उरांव टोली, नामकुम, रांची), भावा उरांव (56 वर्ष, सेरका बड़टोली, बिशुनपुर, गुमला), पांडू मुंडा (56 वर्ष, हासा, बगीचाटोली, मुरहू, खूंटी), हरिशंकर देहरी (54 वर्ष, पतरी, बहरागोड़ा, पूर्वी सिंहभूम), धानू उर्फ लुल्हा उरांव (54 वर्ष, गाड़ी होटवार, सदर, रांची), सोमरा उरांव (52 वर्ष, हटिया, लोहरा टोली, जगरनाथपुर, रांची), धरमू उर्फ धर्मनाथ महतो (52 वर्ष, कदमा, कांके, रांची), राम सिरका (51 वर्ष, तारेया, हांसदा, गुवा, पश्चिमी सिंहभूम), बिरसा दोराईबुरू (50 वर्ष, बड़ा कुचिया, टोंटो, पश्चिमी सिंहभूम), विजय सुंडी (49 वर्ष, बिरसा नगर, गुवा, पश्चिमी सिंहभूम), सुना गुड़िया (47 वर्ष, रोन्हे, मुनगाटोली, तोरपा, खूंटी), तिजा तुरी (45 वर्ष, कीता, गुमला), जगन मुंडारी (44 वर्ष, लुंबाई, बंदगांव, पश्चिमी सिंहभूम), रायमन लकड़ा (45 वर्ष, टांगर टोली, कासीर, रायडीह, गुमला), चिरगू भुईया (42 वर्ष, उचरी, रंका, गढ़वा), विशेश्वर खंडैत उर्फ जोमो (40 वर्ष, हरिरा, टोंटो, पश्चिमी सिंहभूम), बोगन सरदार (36 वर्ष, जनबनी, राजनगर, सरायकेला-खरसांवा), बोलो उर्फ बलराम नगेसिया (58 वर्ष, लौकी, गोजरा कोना, रायडीह, गुमला), विश्वनाथ मुंडा (40 वर्ष, बंदुआ, महुवाटांड़, लातेहार), अमर सुरीन (37 वर्ष, बांदुडोहा, जलडेगा, सिमडेगा), बालेश्वर टुडू उर्फ लखना टुडू (60 वर्ष, चडरी, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम), छोटू महतो (59 वर्ष, जारा, तमाड़, रांची), डोबरो सिंकू उर्फ सुपाय सिंकू (55 वर्ष, डुमरजोड़, रेबेलोया, गुवा, पश्चिमी सिंहभूम), रतन होरो (53 वर्ष, डुमरगाड़ी, टंगराटोली, कर्रा, खूंटी), मधु उरांव (45 वर्ष, कटहल टोली, बुंडू, रांची), परया उरांव उर्फ पारितोष उरांव (41 वर्ष, कटहलटोली, बुंडू, रांची), सिरमुना उरांव (35 वर्ष, भक्सो, कोयला टोली, लोहरदगा), माघे उर्फ माघे उरांव (मारा सिल्ली, भरनो, गुमला), मंगरू उरांव (83 वर्ष, बोंगालोया, बसिया, गुमला), मंगल खलखो (79 वर्ष, चितरकोटा, रातू, रांची), बिंध्यांचल पांडेय (69 वर्ष, बहूदुरा, घाघरा, गुमला), बुधू उरांव (56 वर्ष, चचगुरा, करमटोली, इटकी, रांची), सुंदर सिंह मुंडा (55 वर्ष, हेठ बलालौंग, अड़की, खूंटी), गौरंग मुंडा (54 वर्ष, बबई कुंडी, तमाड़, रांची), टोपा झोरा (53 वर्ष, बर्गीडाड़, रायडीह, गुमला), ईश्वर सिंह (लोटवा, पालकोट, गुमला), मंगल बोदरा (46 वर्ष, डेरूवा, गोइलकेरा, पश्चिमी सिंहभूम), रामसिंह बिरूआ (45 वर्ष, बिचाबुरू, स्कूल साई, हाटगम्हरिया, पश्चिमी सिंहभूम) व शैलेंद्र सिंह मुंडा (43 वर्ष, हेठ बलालौंग, अड़की, खूंटी)।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण हजारीबाग से जो बंदी छूटेंगे
चमरू महतो (89 वर्ष, तलसवार, बड़कागांव, हजारीबाग), गल्लू महतो (84 वर्ष, तलसवार, बड़कागांव, हजारीबाग), परमेश्वर विश्वकर्मा (65 वर्ष, कुरूमडीहा, गिरिडीह), खेमलाल साव (51 वर्ष, चोकाद, गोला, हजारीबाग), परमेश्वर महतो (49 वर्ष, गया पहाड़ी, बरकट्ठा, हजारीबाग), दुलार पंडित (46 वर्ष, बाघनाला, बगोदर, गिरिडीह), शिवलाल महतो (46 वर्ष, गया पहाड़ी, बरकट्ठा, हजारीबाग), सुभाष बोस उर्फ खेपा बाबा (80 वर्ष, खेपा आश्रम, उपर घौड़ा, भुरकुंडा, हजारीबाग), रामप्रसाद राय (52 वर्ष, बंडही, धनवार, गिरिडीह), मुंशी टुडू (44 वर्ष, कुर्मीकुंड, कोडरमा)।

ओपेन जेल से जो बंदी छूटेंगे
पवन पासवान (38 वर्ष, महादेव वरण, बोरियो, साहिबगंज)।

केंद्रीय कारा मेदिनीनगर, पलामू से छूटने वाले बंदी
बोहन यादव (76 वर्ष, पुंदाग, रंका, गढ़वा), रामनाथ चौधरी (71 वर्ष, करीवाडीह, मझिआंव, गढ़वा) व सुधीर महतो (54 वर्ष, कुरमीडीह, बाराबाद, मधुपुर, देवघर)।

केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर से छूटने वाले बंदी
पानी कुई उर्फ मेजाे कुई (71 वर्ष, लिसिमती टोला, नाकाहासा, टोंटो, पश्चिमी सिंहभूम), विमला देवी (44 वर्ष, खडौली, गुठनी, सिवान), विगती कुई उर्फ डिगली लागुरी (41 वर्ष, निसीमोती टोला, नाकाहासा, टोंटो, पश्चिमी सिंहभूम), सनिका टोपनो (51 वर्ष, लोविंदपुर, मनोहरपुर, आनंदपुर, पश्चिमी सिंहभूम), सुनील सिंकू (38 वर्ष, मोंगरा, जगरनाथपुर, पश्चिमी सिंहभूम)।

केंद्रीय कारा दुमका से जो बंदी छूटेंगे
सीताराम मरांडी (65 वर्ष, विशुनपुर, जरमुंडी, दुमका), बारिक मियां (65 वर्ष, धरमपुर, नारायणपुर, जामताड़ा), कामदेव मरिक (78 वर्ष, बंदरबासा, जसीडीह, देवघर), समशेर अली (58 वर्ष, श्रीकुंड, कोटलपोखर, बरहरवा, साहिबगंज), प्रह्लाद महतो (कुरुमडीह, टोला, बाराबाद, मधुपुर, देवघर), कैलाश पासवान (51 वर्ष, घुटी, महागामा, गोड्डा), मोतीलाल साहा (50 वर्ष, सकड़भंगा, तालझारी, साहिबगंज), सुकल सोरेन (49 वर्ष, पाथरदाहा, रानेश्वर, दुमका), मनोज साहा (41 वर्ष, सकड़भंगा, तालझारी, साहिबगंज) व छोटू लहेरी (34 वर्ष, द्वारीचक, पथरगामा, गोड्डा)।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur tata motors convoy drivers benefit : टाटा मोटर्स के कन्वाई चालकों के लिए बड़ी राहत, चेसिस ले जाते दुर्घटना में मौत पर मिलेगा ₹15 लाख का बीमा
खबर

Jamshedpur tata motors convoy drivers benefit : टाटा मोटर्स के कन्वाई चालकों के लिए बड़ी राहत, चेसिस ले जाते दुर्घटना में मौत पर मिलेगा ₹15 लाख का बीमा

July 10, 2026
Jamshedpur tinplate union college : टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक पूर्णिमा साहू को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं से कराया अवगत
खबर

Jamshedpur tinplate union college : टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक पूर्णिमा साहू को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं से कराया अवगत

July 10, 2026
Jamshedpur helping hand : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ कराएगा 1000 श्रद्धालुओं को नि:शुल्क कांवर यात्रा, पंजीकरण 20 जुलाई से
खबर

Jamshedpur helping hand : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ कराएगा 1000 श्रद्धालुओं को नि:शुल्क कांवर यात्रा, पंजीकरण 20 जुलाई से

July 10, 2026
Next Post
CPI(M) : देशव्यापी विरोध सप्ताह के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला के दो लाख लोगों से संपर्क करेगा सीपीआई (एम), 26 को प्रखंड, अनुमंडल व जिला स्तर पर राष्ट्रपति के नाम सौंपेगा स्मार पत्र

CPI(M) : देशव्यापी विरोध सप्ताह के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला के दो लाख लोगों से संपर्क करेगा सीपीआई (एम), 26 को प्रखंड, अनुमंडल व जिला स्तर पर राष्ट्रपति के नाम सौंपेगा स्मार पत्र

jamshedpur-bjp-जमशेदपुर भाजपा में कुणाल और दिनेशानंद की जोड़ी को पटखनी देने के लिए सांसद विद्युत वरण महतो ने लगाया जोर, ''बहरागोड़ा'' बना भाजपा की अंदरुनी ''राजनीति का अड्डा'', सांसद विद्युत महतो ने अपने बेटे कुणाल महतो को बहरागोड़ा के मैदान में उतारा, चिंता में विधायक समीर महंती भी, राजनीतिक उठापटक तेज

Chaibasa Corona Test Campaign : जिले में कोविड-19 वायरस संक्रमण का सघन जांच अभियान आरंभ, सभी 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य चिन्हित स्थानों के पोषित क्षेत्रों में चलेगा अभियान, 15,000 से अधिक व्यक्तियों की का है लक्ष्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur tata motors convoy drivers benefit : टाटा मोटर्स के कन्वाई चालकों के लिए बड़ी राहत, चेसिस ले जाते दुर्घटना में मौत पर मिलेगा ₹15 लाख का बीमा

Jamshedpur tinplate union college : टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक पूर्णिमा साहू को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं से कराया अवगत

Jamshedpur helping hand : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ कराएगा 1000 श्रद्धालुओं को नि:शुल्क कांवर यात्रा, पंजीकरण 20 जुलाई से

Indo-bangla border security : मालदा में बांग्लादेश सीमा से घुसपैठ पर लगेगा पूर्ण विराम, सीमा सुरक्षा के लिए हो रही फुल प्रूफ तैयारी, बीएसएफ की मदद के लिए खुलेंगे नए थाने

Jharkhand tourism : राष्ट्रीय हितधारक परामर्श में झारखंड ने पर्यटन निवेश की अपार संभावनाओं पर हुआ गहन विमर्श, होम स्टे नीति लायेगी सरकार, फाइव स्टार होटलों का भी होगा विस्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur tata motors convoy drivers benefit : टाटा मोटर्स के कन्वाई चालकों के लिए बड़ी राहत, चेसिस ले जाते दुर्घटना में मौत पर मिलेगा ₹15 लाख का बीमा

Jamshedpur tinplate union college : टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक पूर्णिमा साहू को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं से कराया अवगत

Jamshedpur helping hand : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ कराएगा 1000 श्रद्धालुओं को नि:शुल्क कांवर यात्रा, पंजीकरण 20 जुलाई से

Indo-bangla border security : मालदा में बांग्लादेश सीमा से घुसपैठ पर लगेगा पूर्ण विराम, सीमा सुरक्षा के लिए हो रही फुल प्रूफ तैयारी, बीएसएफ की मदद के लिए खुलेंगे नए थाने

Jharkhand tourism : राष्ट्रीय हितधारक परामर्श में झारखंड ने पर्यटन निवेश की अपार संभावनाओं पर हुआ गहन विमर्श, होम स्टे नीति लायेगी सरकार, फाइव स्टार होटलों का भी होगा विस्तार

Jamshedpur maiya samman yojna : जमशेदपुर में मंईयां सम्मान योजना के 2.85 लाख से अधिक को भेजी गयी राशि, सर्वजन पेंशन योजना के 2.48 लाख से अधिक लाभुक को जून माह की राशि का किया गया भुगतान

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News