
बहरागोड़ा : लगातार दो- तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल अंतर्गत बड़सोल के कई पंचायतों में जलजमाव हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जलजमाव के कारण कई लोगों के घर ध्वस्त हो गए. कुछ लोग फूस के घरों में निवास करते है, उनकी स्थिति और भी दयनीय बनी हुई. लोग किसी तरह जीवन यापन कर रहे है. इसकी सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह युवा नेता कुणाल षाड़ंगी लोगों की मदद के लिए आगे आए है. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को विभिन्न पंचायतों के गरीब असहाय परिवारों के बीच के बीच राशन सामग्री, तिरपाल और अन्य सामग्री भेजकर सहयोग किया. इस मौके पर भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष अभिजीत दास, सुकुमार पाल, जयदीप आईच, पूर्णेदु पात्र, राजकुमार पैरा, अमरनाथ दास, अनिमेश साहू, राजकुमार साहू, शत्रुधन मुंडा, स्वपन साहू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.















