जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीपीटोला में जमीन के दस्तावेजों के आधार पर जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने को लेकर विवाद सामने आया है. बुधवार को भाजपा के बागबेड़ा मंडल के महामंत्री राजकमल यादव ने इस मामले में अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच कराने की मांग की है. उन्होंने अंचल अधिकारी मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपकर संबंधित जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करने तथा मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया. ज्ञापन के अनुसार, सीपी टोला निवासी मधु सोनकर की माता गौतरीन सोनकर के नाम पर जारी जाति प्रमाण पत्र को लेकर शिकायत की गई है. राजकमल यादव का आरोप है कि जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने के लिए ऐसे जमीन संबंधी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया. जो किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज हैं. उन्होंने आरोप लगा या कि इन दस्तावेजों के आधार पर सरकारी कर्मचारियों को गुमराह कर प्रमाण पत्र जारी कराया गया. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. खाता संख्या 68 और प्लॉट संख्या 10-1130 की जांच की मांग. भाजपा नेता ने अपने ज्ञापन में खाता संख्या 68 और प्लॉट संख्या 10-1130 का उल्लेख किया है. उनका कहना है कि संबंधित जमीन घासी राम भूमिज के नाम पर दर्ज है. ऐसे में जमीन के स्वामित्व से संबंधित दस्तावेजों और जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए प्रस्तुत किए गए कागजात की जांच की जानी चाहिए. उन्होंने अंचल कार्यालय से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर यह पता लगाने की मांग की है कि प्रमाण पत्र जारी करने के दौरान किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया और निर्धारित नियमों का पालन किया गया या नहीं. राजकमल यादव ने मांग की है कि जांच में अनियमितता सामने आने पर संबंधित जाति प्रमाण पत्र को नियमानुसार रद्द किया जाए. साथ ही जमीन के दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग और प्रमाण पत्र जारी कराने में किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए.
ग्रामीणों ने भी उठाया मामला, अंचल अधिकारी ने दिए जांच के निर्देश : इस मामले को लेकर पूर्व मुखिया पहाड़ सिंह, मनोज कश्यप, अमन साहू, उत्तरी क्षेत्र के मुखिया और अजीत गुप्ता समेत अन्य ग्रामीणों की ओर से भी शिकायत किए जाने की बात कही गई है. ग्रामीणों ने जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर मामले की वास्त विक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है. वहीं पूर्व में ही जमीन लेनदेन को लेकर और पैसा विवाद को लेकर हत्या कर दी गई थी. जिसको लेकर अब भी स्थिति वैसी उत्पन्न हो रही है. जिसको लेकर कई भू-माफियाओं के नाम आए थे.












