Jamshedpur : केन्द्रीय मुखी समाज मूलवासी के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बैजू मुखी (अशोक मुखी) की अत्यधिक तबीयत खराब हो जाने के कारण रविवार को उन्हें टाटा मुखय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिला युवा मुखी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष शंभु मुखी डुंगरी ने टाटा मुखय अस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात की एवं उनके स्वास्थ्य के बारे में तथा उनका हाल जाना. साथ ही उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की. शंभु मुखी ने कहा कि बड़ी अफसोस की बात है कि जिस व्यक्ति जीवन भर कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित निष्ठावान, निस्वार्थ भाव से काम किया, आज उसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. साथ ही मुखी समाज के लोगों से यह विशेष अपील की उनसे मिलें एवं जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करें.



















