
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के लौधाशोली गांव में रविवार की रात हाथियों के झुंड ने गांव में उत्पात मचाया है. रातभर ग्रामीण हाथियो को गांव से दूर भगाने का प्रयास किया परंतु वे सफल नही हो पाये. हाथियों के झुंड ने बैजेन गोप, सोनाराम गोप, तारापद गोप, तिमिर गोप, गौरांग गोप,नंदी गोप, भटेल गोप, मनसाराम गोप, नगेन गोप, सुरेन्द्रनाथ गोप, दयाल गोप समेत अन्य किसानों के धान की फसलों को हाथियों के झुंड ने रौंद कर बर्बाद कर दिया है. किसानों ने कहा कि बीते रात हाथियों ने करीब 25 बीघा जमीन पर लगे धान की फसल को बर्बाद किया है, इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. किसानों ने कहा कि इस वर्ष किसान किसी तरह कोरोना महामारी में धान की खेती की थी परंतु हाथियों ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है. वही गांव में हाथियों के आने से लोग भयभीत है. शाम होते ही ग्रामीण घरों में दुबक जाते हैं. मजदूर वर्ग के समक्ष दोहरी परेशानी उत्पन्न हो गई है. कोरोना के कारण मजदूर वर्ग के लोगों को रोजगार नही मिल पा रहा है वही मजदूर हाथी के भय से गांव से बाहर नही जा रहे हैं.








