
जमशेदपुर: महाराष्ट्र के पालघर में हुए साधु -संतों के नृशंस हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जमशेदपुर के विभिन्न मन्दिर में परशुराम शक्ति सेना, जूना अखाड़ा और धर्म सेना ने लॉकडाउन के दौरान कोविड- 19 के नियमों का पालन करते हुए सांकेतिक धरना एवं एकदिवसीय उपवास रखा. इस संबंध में परशुराम शक्ति सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने कहा कि बीते चार -पांच महीने पहले महारष्ट्र के पालघर मे साधु -संतो की नृशस हत्या कर दी गई थी, जिसमे महारष्ट्र पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ पुलिस को सस्पेंड कर दिया है. पालघर में हुए साधु- संतो की हत्या मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर सीबीआई जांच की मांग की गई है. पालघर में हुए हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने साकेतिक धरना दिया और उपवास भी रखा. उन्होंने कहा कि जैसे ही लॉकडाउन खत्म होता तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. इस अवसर पर धर्म सेना नगर प्रमुख सूरज ओझा, जूना अखाड़ा के सचिव मेघानंद सरस्वती, रंजीत झा, सौरभ पाठक, अन्य लोग मौजूद थे.








