
Jamshedpur : विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, मानगो-1 के अंतर्गत बालिगुमा व पंटवटीनगर फीडर से शनिवार, 12 सितंबर को विद्युतापूर्ति बाधित रहेगी. जानकारी के अनुसार मानगो पीएसएस के बालिगुमा फीडर में डीटीआर चार्जिंग एवं लोड शेयरिंग का कार्य किया जायेगा. वहीं दोमुहानी पीएसएस के पंचवटीनगर फीडर में एलटी एबी केबल चार्जिंग एवं डीटीआर चार्जिंग का कार्य किया जाना है. इस कारण बालिगुमा गुरुद्वारा एरिया, खड़िया बस्ती ब्रिज एरिया, मुंडा कॉलोनी गायत्री होम अपार्टमेंट व वैभव कैलाश धाम तथा बेल्डीह ग्राम बस्ती, बलराम बस्ती, जापरी बस्ती, कपाली बस्ति व ग्वाला बस्ती में विद्युतापूर्ति बाधित रहेगी. बालिगुमा फीडर से सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तथा पंचवटीनगर फीडर से सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक विद्युतापूर्ति बाधित रहेगी.
विशेष परिस्थिति में विद्युत संबंधी जानकारी के विए विद्युत शक्ति उपकेंद्र मानगो से मोबाइल नंबर 7091264765, विद्युत शक्ति उपकेंद्र दोमुहानी से 7050073229, सहायक विद्युत अभियंता मानगो-1 से 9431135928, कनीय विद्युत अभियंता डिमना से 9431135951 तथा कनीय विद्युत अभियंता शास्त्रीनगर से 9431135945 पर संपर्क किया जा सकता है.







