
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के कुचियाशोली गांव से सटा गंधरूपी श्मशान घाट के पास मुख्य सड़क पर बाइक संख्या डब्ल्यूबी-50- 2661 अनियंत्रित होकर खेत में गिरने से बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीएचसी को दी. सूचना पाकर 108 एम्बुलेंस घटना स्थल पहुंचकर शव को सीएचसी लाया. सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर विधायक समीर महंती सीएचसी पहुंचकर घटना की जानकारी ली. सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा रंजित मुर्मू ने कहा कि मृत व्यक्ति बंगाल के बेलपहाड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.







