
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आनंद कुमार शर्मा ने बड़ाखुर्शी सबर टोला का दौरा कर सबरों की समस्याओं से रूबरू हुए. उन्होंने 35 किलो चावल और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत नमक एवं चना दारीसाई गांव में 14 सबर परिवारों के बीच वितरित किया. उन्होंने बताया कि उक्त राशन अक्टूबर माह का वितरित किया गया है. मौके पर जिला पंचायत के डीपीएम राजू झा,पीडीएस दुकान पर प्रतिनियुक्त शिक्षक समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





