• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, August 7, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : आज का दिन झारखंड के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण अवसर है. झारखंड अग्निशमन सेवा के बेड़े में “58 आधुनिक मिनी वाटर टेंडर विद मिस्ट टेक्नोलॉजी का लोकार्पण” राज्य की अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रतिक्रिया व्यवस्था को आधुनिक, सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी. आग की घटना में प्रत्येक क्षण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. अग्निशमन दल जितनी शीघ्रता से घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई प्रारंभ करता है, उतनी ही अधिक संभावना मानव जीवन और संपत्ति को बचाने की होती है. झारखंड के शहरी क्षेत्र की संकरी गलियों, घनी आबादी वाले इलाकों तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्र की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह आधुनिक एवं कंपैक्ट मिनी वाटर टेंडर त्वरित अग्निशमन प्रतिक्रिया में अत्यंत उपयोगी एवं सहायक सिद्ध होंगे। उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा वाहिनी, धुर्वा रांची में आयोजित झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “58 नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं. (नीचे भी पढ़ें)

वर्तमान समय में आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम अत्यंत जरूरीमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज 58 मिनी वाटर टेंडर विद मिस टेक्नोलॉजी का लोकार्पण हो रहा है. जैसा आप सभी जानते हैं कि वर्तमान परिस्थिति में फायर सेफ्टी कितनी जरूरी है. हमारी सरकार का प्रयास है कि राज्य में फायर सर्विसेज को आधुनिक और सुदृढ़ की जाए, अभी यहां पर हम सभी को आग लगने से संबंधित एक छोटा सा डेमो दिखाया गया कि आग लगी की घटनाएं कैसी होती हैं और इससे कैसे काबू किया जा सकता है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि कभी-कभी लोग स्थानीय स्तर पर आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए अपने तरीके से उपाय निकलते हैं और कई बार उपाय लगाते-लगाते भारी नुकसान भी हो जाता है. उन्होंने कहा कि आजकल शहरों एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जिस प्रकार की बसावटें हैं जहां आग की घटनाओं पर क्विक रिस्पांस सिस्टम स्थापित कर पाना बड़ी चुनौती है. आगलगी की घटनाओं पर आग बुझाने की प्रक्रिया कई तरीकों से की जाती है. उन्होंने कहा कि आज का यह लोकार्पण केवल 58 वाहनों को अग्निशमन सेवा में शामिल करने का कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह झारखंड सरकार की नागरिकों के जीवन, संपत्ति और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता का प्रतीक है. अब दूर-दराज क्षेत्रों तक पहुंचेगी अग्निशमन सेवाएंमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज यहां इस लोकार्पण कार्यक्रम में एक छोटा सा स्टॉल भी लगा हुआ है जहां पर विभिन्न तरीके के अग्निशमन से जुड़ी वस्तुएं रखी गई है. जिन संकरी क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ियां नहीं जा पा पाती है उन जगहों में भी अब आधुनिक फायर सर्विस की गाड़ियां पहुंचेंगी. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई तरीके के आग लगने की संभावनाएं होती हैं. कहीं पर गैस सिलेंडर के फटने से आग लगती है. कहीं बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगती है। कई अलग-अलग तरीके से आग लगने की घटनाएं होती हैं. घर से लेकर के बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी कभी-कभी ऐसी घटनाओं के चपेट में आ जाते हैं. उन्होंने कहा कि मिस्ट टेक्नोलॉजी के माध्यम से आग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा जल संसाधन के दक्ष उपयोग में सहायता मिलेगी. इससे हमारी फर्स्ट रिस्पांस क्षमता और मजबूत होगी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को शीघ्र सुरक्षा प्रदान करने में सहायता मिलेगी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि अग्निशमन विभाग और इसमें तैनात जवान सिर्फ आग बुझाने का ही काम नहीं करते हैं बल्कि उस आग में फंसे लोगों की जान बचाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं के कंधों पर होती है. (नीचे भी पढ़ें)

जहां यह घटना हो रही होती है वहां पर किसी को बचाना बहुत जोखिम भरा कार्य होता है, आप अपने कार्य में सफलता भी हासिल करते हैं लेकिन हो सकता है कि कभी आपके साथ भी घटना हो जाए और आप भी उस आग के लपेटे में आ जाएं, हमारे अग्निशमन सेवा के जवान बहुत मजबूती के साथ बखूबी लोगों के जान-माल को भी बचाने का काम करते हैं. हमारे जवानों के लिए बहुत ही नए आधुनिक और नई तकनीकों से बनी हुई वस्तुओं को आज अग्निशमन विभाग ने अपने साथ जोड़ा है. मुख्यमंत्री ने झारखंड अग्निशमन सेवा के सभी अधिकारियों एवं जवानों को उनके साहस, समर्पण और कर्तव्य निष्ठा के लिए हृदय से सराहना की. उन्होंने कहा कि आग और आपदा के समय अपने जीवन की परवाह किए बिना नागरिकों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करना अत्यंत जोखिमपूर्ण एवं सराहनीय सेवा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से आज आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक और बड़ा कड़ी जोड़ा गया है. कहीं पर भी आग से होने वाली घटनाओं पर हम जल्द से जल्द काबू पाने में सक्षम हो पाएं. आइए, हम सब मिलकर एक सुरक्षित सशक्त और आपदा-प्रतिरोधी झारखंड के निर्माण का संकल्प लें. इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग वंदना दादेल, डीजी, फायर सर्विसेज एमएस भाटिया, डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित पुलिस विभाग के वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन
खबर

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

August 7, 2026
Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला
खबर

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

August 7, 2026
Jharkhand cm help : असम बाढ़ पीड़ितों के लिए झारखंड का बड़ा सहयोग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 करोड़ रुपये का दिया सहयोग
खबर

Jharkhand cm help : असम बाढ़ पीड़ितों के लिए झारखंड का बड़ा सहयोग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 करोड़ रुपये का दिया सहयोग

August 7, 2026
Next Post
Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jamshedpur mgm doctors - एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Horoscope Know Your Day Friday 7th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 7 अगस्त 2026

Horoscope Know Your Day Friday 7th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 7 अगस्त 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Friday 7th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 7 अगस्त 2026

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand student protest : रांची में देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, इनोवेटर सोनम वांगचुक ने आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो संदेश, राहुल गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर दिया संदेश, वीडियो कॉलिंग पर की बात

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand student protest : रांची में देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, इनोवेटर सोनम वांगचुक ने आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो संदेश, राहुल गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर दिया संदेश, वीडियो कॉलिंग पर की बात

Jharkhand cm help : असम बाढ़ पीड़ितों के लिए झारखंड का बड़ा सहयोग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 करोड़ रुपये का दिया सहयोग

Jamshedpur weivers development : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन का 13वां हस्तकरघा दिवस शुक्रवार को, राज्यपाल लेंगे हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News