• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, August 7, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 7th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 7 अगस्त 2026

Horoscope Know Your Day Friday 7th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 7 अगस्त 2026
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
स्वयं को किसी रचनात्मक काम में लगाएं। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत सही नही है। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें। कुल मिलाकर फायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आंखें बंद करके भरोसा कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप आवश्यकता से अधिक संवेदनशील रहेंगे, आपको अपने भावना पर कंट्रोल रखने की जरूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शोकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ-सफाई या कोई और घरेलू चीज इसका कारण हो सकती है।

वृष राशि
किसी भी तरह के विवाद या विरोध से बचें, क्योंकि आपकी सेहत पर इसका बुरा असर होगा। बिना विचार किये आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है सकती है। अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। इसे महसूस करने के लिए कुछ वक्त बचाकर रखें। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जायेंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की एहमियत कितनी हे।

मिथुन राशि
ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। आज आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना आपको कितना नुकसान पहुंचा सकता है. घरेलू कामकाज आपको अधिकतर समय व्यस्त रखेंगे। आपका प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की जरूरत है। आपका आत्मविश्वास आपकी पेशेवर जिंदगी में खास असर छोड़ेगा। यह दूसरों को आपका नजरिया समझाने और उनकी मदद हासिल करने में कारगर रहेगा। आप उन लोगों की ओर वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आप और आपका हमदम एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की शानदार भावनाओं का इजहार कर सकेंगे।

कर्क राशि
आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए खुबसूरत फूल की तरह खिलेगी। यह बात भली भांति समझ लें कि दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आयेगा। इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाईयां खड़ी कर सकता है। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। लम्बे वक्त से लटकी हुई परेशानियों को जल्द ही हल करने की जरूरत है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी। इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी संभव है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीजें भी सुलझ जायेंगी।

सिंह राशि
खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। स्वयं को घरेलू कामकाज में लगाए रखें। साथ ही कुछ वक्त अपने शौक के लिए भी अवश्य निकालें, ताकि आपकी गति बरकरार रहे और शरीर व मन चुस्त रहे। रोमांटिक मुलाकात आपकी खुशी में तड़के का काम करेगी। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। दूसरों की राय को ध्यान से सुनें, अगर आप आज वाकई लाभ चाहते हैं तो, यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है।

कन्या राशि
ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा, बजाय इसके आपको दिमाग़ शांत रखना चाहिए और अपने प्रिय को अपनी सच्चे भावना से परिचित कराना चाहिए। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ अधिक ही ऊंचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक न आए, तो निराश न हों। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। आस-पड़ोस की किसी सुनी-सुनाई बात को लेकर आपका जीवनसाथी तिल-का-ताड़ बना सकता है।

तुला राशि
आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हंसने-हंसाने की शैली है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। मेहमानों के साथ का आनंद लेने के लिए बढ़िया दिन है। अपने रिश्तेदारों के साथ कुछ खास करने की योजना बनाएं। इसके लिए वे आपकी प्रशंसा करेंगे। आज के इस खुबसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें छूमंतर हो जाएंगी। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको गलत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पायेंगे। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। अत: बाहरी लोंगों के कहने पर अमल करना ठीक नहीं होगा।

वृश्चिक राशि
अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाकई पसंद करते हैं। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के माध्यम लाभ होगा। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को प्रसन्न कर देगा। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएं। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की जरूरत है। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे।

ADVERTISEMENT

धनु राशि
अगर आप पिछले कुछ समय से तनाव महसूस कर रहें हैं तो आपको याद रखना चाहिए कि सही कर्म और विचार आज आपके लिए बहुप्रतीक्षित राहत लेकर आयेंगे। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। संहल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। कलाकार और कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन काफी उत्पादक साबित होगा। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है।

मकर राशि
मानसिक शांति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। आर्थिक तौर पर सिर्फ और सिर्फ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो सफलता और प्रतिष्ठा आपकी होगी। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में स्वयं की छवि भी सकारात्मक होगी। खर्चों को लेकर जीवनसाथी से विवाद संभव है।

कुंभ राशि
आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। बिना किसी अनुभवी शख़्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम न करें, जिससे आपको आर्थिक हानि हो। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में सफल होंगे। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। अपने जबरदस्त आत्मविश्वास का लाभ उठाएं, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएं। वैवाहिक जीवन में सूखे-सर्दीले दौर के बाद आपको धूप नसीब हो सकती है।

मीन राशि
आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। केवल एक दिन को नजर में रखकर जीने की अपनी आदत पर कंट्रोल करें और आवश्यकता से अधिक समय व पैसा मनोरंजन पर व्यय न करें। अपनी महत्वाकांक्षाओं को माता-पिता को बतलाने का सही समय है। वे आपको सहयोग देंगे। आपको भी ध्यान केंद्रित कर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 6th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 6 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 6th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 6 अगस्त 2026

August 6, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 5th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 5 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 5th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 5 अगस्त 2026

August 4, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 4th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 4 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 4th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 4 अगस्त 2026

August 4, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Friday 7th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 7 अगस्त 2026

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand student protest : रांची में देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, इनोवेटर सोनम वांगचुक ने आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो संदेश, राहुल गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर दिया संदेश, वीडियो कॉलिंग पर की बात

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand student protest : रांची में देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, इनोवेटर सोनम वांगचुक ने आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो संदेश, राहुल गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर दिया संदेश, वीडियो कॉलिंग पर की बात

Jharkhand cm help : असम बाढ़ पीड़ितों के लिए झारखंड का बड़ा सहयोग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 करोड़ रुपये का दिया सहयोग

Jamshedpur weivers development : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन का 13वां हस्तकरघा दिवस शुक्रवार को, राज्यपाल लेंगे हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News