चाईबासा : मनोहरपुर स्थित पेट्रोल पम्प के समीप एक एलपी ट्रक के केबिन में आग लगने से अफ़रा-तफ़री मच गई. ट्रक के केबिन में फँसे डाईवर व खलासी ने केबिन से कूदकर अपनी जान बचाई. मालूम हो कि चालक व खलासी दोनो ही ट्रक के केबिन में स्टोव पर खान बना रहे थे. जिससे ट्रक के केबिन में आग लग गई .आग लगते देख डाईवर व खलासी दोनो ने कूदकर आपनी जान बचाई. मौके पर स्थानीय लोगों व पुलिस की तत्परता से केबिन का अगले हिस्से में लगी आग को पानी से बुझाया गया. ट्रक बनारस से मैदा और आटा लेकर बड़बिल जा रहा था. मनोहरपुर पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]








