
सरायकेला : जिला के पुलिस केंद्र में आज संस्मरण दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के शहीद हुए जवानों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए. एसपी मोहम्मद अर्शी, डीएसपी चंदन कुमार वत्स समेत कई पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. साथ ही इस अवसर पर शहीद जवानों के परिजनों को गुलदस्ता, शॉल व अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों को बलिदान को याद कर इसे गर्व का विषय बताया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







