
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में टोंटो थाना तारोपी टोला में बीती रात अज्ञात अपराधियों नें दंपती पर जानलेवा हमला किया. इससे हमले में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है. जिसका इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में चल रहा है. महिला की स्थिति चिंताजनक है. इधर घटना की सूचना मिलते ही मामले की जांच के लिए जगन्नाथपुर अनुमंडल एसडीपीओ प्रदीप उरांव दलबल और टोंटो पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए है. दंपती पर अज्ञात लोगों ने घातक हथियारों से जानलेवा हमला किया. ग्रामीणों के अनुसार घटना बीती रात 11 बजे की है.

इस संबंध में एसडीपीओ प्रदीप उरांव से पुछे जाने पर बताया कई ग्रामिणों से पुछताछ के क्रम में बताया जा रहा कइ यह करीब 11-12 बजे रात्रि की है और सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौत हुई है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. लेकिन किस विवाद के कारण उक्त घटना को अंजाम दिया गया. इसके बारे में पुलिस अनुसंघान कर रही है.एसडीपीओ ने कहा कि अपराधी जल्द पकडें जांएंगे. किसी भी हाल में अपराधी बच नहीं पाएंगे. बताया जाता है कि दपती के घर का दो दरवाजा है. एक सामने से और दूसरा पीछे के रास्ते से. फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है. ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा तर हत्या के मामले मे जमीन विवाद या फिर डायन बिसाही का मामला दिखता है. पुलिस इन सभी बिन्दुओं पर भी अनुसंधान कर रही है. स्थानीय थाने में एक मामला भी दर्ज किया गया है.







