
डुमरिया : डुमरिया में शुक्रवार को भाजपा द्वारा किसान को जागरूक करने के लिए कृषि कानून जागरूकता रथ निकाला गया. जागरूकता रथ को वरिष्ठ किसान संतोष नायक ने हरा झंडा दिखाकर रवाना किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी और पूर्व विधायक मेनका सरदार उपस्थित थे. इस अवसर पर पर संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़गी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किसान बिल पारित कर किसानों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का काम किया है. कहा कि किसान बिल किसानों के हित में है. किसान अब अपनी फसल को कही भी ले जाकर बेच सकते हैं. किसान बिल पारित होने से मंडीयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और बिचौलियाबांद समाप्त होगी. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो जैसी पार्टियां कृषि सुधार कानून को लेकर आमजनों और किसानों के बीच मिथ्या प्रचार कर उन्हें दिग्भ्रमित करने का काम कर रही हैं. किसानों को किसान बिल की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से आज डुमरिया में वरिष्ठ किसान संतोष नायक के हाथों कृषि सुधार कानून जागरूकता रथ को झण्डा दिखाकर रवाना किया गया है, ताकि जागरूकता रथ गांव गांव में जाकर कानून के बारे में किसान और लोगों को जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जा सके. मौके पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र, वरिष्ठ नेता सुखेन्दु विकास पानी ने भी संबोधित किया. अवसर पर विभीषण सिंह सरदार, मनोज सरदार, डुमरिया मंडल अध्यक्ष बेहुला नायक, वरिष्ठ नेत्री दुखनीमई सरदार, मंडल महामंत्री सुशील बारिक, किशोर गिरि, पूर्व अध्यक्ष रमाकांत पानी,हरिपद नायक, उपाध्यक्ष संजीत महापात्रा, सोनामनी नायक, मंत्री सम्बरन पात्र,जया नायक, मीडिया प्रभारी देवानन्द गिरि, सुरेश महली ,कोवाली मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सरदार, पोटका मंडल अध्यक्ष सुदिप दे, आसनबनी मंडल अध्यक्ष हलधर दास समेत अन्य उपस्थित थे.






