जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह में ग्राम प्रधान नर्सिंग होम के घर के सामने खड़ी कार पर सीआरपीएफ ने तीर मारकर चारों टायर पंचर कर दिया. ग्राम प्रधान की बेटी बाल बाल बच गई. विरोध करने पर जवान ने जान से मारने की धमकी दी. गाड़ी क्षतिग्रस्त किया. मामला थाने तक पहुंचा. थाने में पुलिस बांड लिखवाकर आरोपी जवान को छोड़ने की तैयारी कर रही है. वही ग्राम प्रधान परिवार के लोगों का कहना है कि वह इस मामले को लेकर मंगलवार को महिला थाने में जाएंगे. घटना के बाद से परिवार के लोग भयभीत हैं. इस घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है. उक्त जवान ने जमकर हंगामा किया और बवाल काटा जबकि लोगो पर हमला किया. लोगो का आरोप है कि उक्त जवान नशे में धुत होकर ऐसा किया और पुलिस ने उनकी बात तक नहीं सुनी इसको लेकर लोगो मे भारी गुस्सा है.








