
जगन्नाथपुर: भाजपा के पूर्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने अपनी टीम के साथ दुमका में पार्टी प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी के पक्ष में मसलिया प्रखंड के विभिन्न पंचायत का दौरा किया गया. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शिबु-हेमंत सोरेन की परिवार ने दुमका की जनता का अपमान किया. बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में काबिज होने के बाद छलावा किया. भाजपा झारखंड अलग राज्य बनते ही दुमका को उप राजधानी बना कर सम्मान देने का काम किया है. हेमंत सोरेन ने गरीब, किसान, बेरोजगार नौजवानों ठगने का काम किया है. न नौकरी दी, न ही बेरोजगारी भत्ता दिया. अब उपचुनाव में कहा कि यह सरकार मां, बहन-बेटियों की इज्जत की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करा सकती. ऐसी सरकार का उन्होंने बोरिया-बिस्तर समेट दें. श्री गिलुवा ने कहा कि पूर्व कि रघुवर सरकार ने एक रुपये में महिलाओं के नाम पर जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री की सुविधा दी थी, पर उसे भी सरकार ने बंद करने का काम किया. जिसमे रंगा, सुख पहाड़ी, मसानजोर,कुंजबोना, दलाही, गुमरु पंचायत के विभिन्न गांव में दौरा जनसंपर्क अभियान चलाया गया. बैठक को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष राज पालिवार, पूर्व प्रत्याशी भूषण पाठ पिंगुवा, पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने संबोधित किया. मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य संजय अखाड़ा, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंजीत कोड़ा, भाजपा युवा मोर्चा प्रखंड विकास कुमार दास ,अविसर हेंब्रम, राजकिशोर मुर्मू, मोनू बास्के, संतोष सोरेन, गिरधारी बास्के, जोन हेंब्रम, नरेश राणा उपस्थित थे.







