
जमशेदपुर : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाई. शनिवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा के अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे’, ‘भारत माता की जय’ एवं ‘भाजपा जिंदाबाद’ के ओजस्वी नारों से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद कई रियासतों में बिखरे हुए भारत का एकीकरण कर मजबूत भारत की नींव रखी. उन्होंने 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण किया, विश्व के इतिहास में एक भी व्यक्ति ऐसा न हुआ जिसने इतनी बड़ी संख्या में राज्यों का एकीकरण करने का साहस किया हो. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को वैचारिक एवं क्रियात्मक रूप में एक नई दिशा देने की वजह से सरदार पटेल ने राजनीतिक इतिहास में एक अत्यंत गौरवपूर्ण स्थान पाया है. उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते, उन्होंने महात्मा गांधी की इच्छा का सम्मान करते हुए पीछे हटे और जवाहरलाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने. इस दौरान मिथिलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, जितेंद्र राय, प्रेम झा, बोलटू सरकार, ज्ञान प्रकाश, नारायण पोद्दार, विनोद कुमार सिंह, मणि मोहंती, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, ध्रुव मिश्रा, दीपक झा, अजय सिंह, प्रशांत पोद्दार, चंचल चक्रवर्ती, राजेश सिंह, विनोद राय, दीपक पॉल, हलधर नारायण साह, अमरजीत सिंह राजा, बिमल बैठा, रेणु शर्मा, शांति देवी, शुक्ला हलधर, शांति देवी, श्वेता कुमारी, कुमार अभिषेक, गणेश मुंडा, एस कार्तिक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.














