
जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के एनएच 33 स्थित कांदरबेड़ा के पास शनिवार शाम एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार सोनारी निवासी भानु साहू और स्वाति कुमारी घायल हो गए. डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिससे दोनों सड़क पर ही गिर गए. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सड़क से उठाया और एंबुलेंस की मदद से दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. भानु को गंभीर चोटें आई हैं जबकि स्वाति को हल्की चोटें आई हैं. घटना की जानकारी देते हुए भानु ने बताया कि वह सोनारी का रहने वाला है और अपने साथी के साथ चांडिल डैम घूमने गया हुआ था, वापस आने के क्रम में कांदरबेड़ा के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसे ओवरटेक किया जिससे बाइक के पीछे बैठी स्वाति डर गई. स्वाति के डरने से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए, वहीं कार तेज़ी से मौके से फरार हो गई. दोनों का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया जा रहा है.












