
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के कार्यालय पर हमला व तोड़फोड़ की घटना की झारखंड क्षत्रिय संघ ने निंदा की है. इस घटना पर विरोध दर्ज कराते हुए संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचा, जहां ज्ञापन सौंप कर दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे संघ के अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह ने कहा कि सरयू राय एक कर्मठ एवं ईमानदार राजनेता है, जिन्हें पूरे ही देश में बहुत ही सम्मानित दृष्टि से देखा जाता है. क्षत्रिय समाज के लिए यह गर्व का विषय है. लेकिन हाल की कुछ घटनाओं से क्षत्रिय समाज यह महसूस कर रहा है कि उन्हें जानबूझ कर साजिश के तहत परेशान किया जाता है और नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है. एक सम्मानित जनप्रतिनिधि के साथ ऐसे बर्ताव की झारखंड क्षत्रिय संघ घोर निंदा करता है. प्रतिनिधिमंडल में शंभुनाथ सिंह के अलावा संघ के अन्य पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे.















