- जमकर थिरके ईडी असीम गोस्वामी, कहा-डीएवी स्कूल में पढ़ने वाले नौनीहाल जीएम और इंजीनियर बनकर कर्णपूरा पावर प्लांट चलायेंगे यही है सपना
- टंडवा के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा डीएवी स्कूल : असीम गोस्वामी
- दिल्ली और रांची के तर्ज पर टंडवा में नौनिहालों को मिलेगी शिक्षा : डायरेक्टर

बिनय कुमार सिन्हा
टंडवा : आजादी के 70 सालों बाद औद्योगिक नगरी टंडवा में डीएवी स्तर का एक स्कूल खुला है। एनटीपीसी द्वारा करोड़ों की लागत से निर्मित डीएवी स्कूल का दिल्ली के डायरेक्टर डीके पटेल ने ऑनलाइन उद्घाटन को किया. सिम्पलेक्स ऑफिस के बगल में बने डीएवी स्कूल के उद्घाटन के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस स्कूल में फिलहाल नर्सरी से लेकर क्लास छह तक के बच्चों का नामांकन 12 नवंबर से किया जायेगा। जबकि नवंबर माह के अंतिम माह से ऑनलाइन क्लासेस किये जाने की संभावना है। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

इसके पूर्व पटना से आये रीजनल डायरेक्टर असीत कुमार मुखर्जी, कार्यकारी निदेशक असीम कुमार गोस्वामी, जीएम तपेन्दर गुप्ता, डीएवी स्कूल की डायरेक्टर उर्मिला देवी आदि ने बारी-बारी से दीप प्रज्ज्वलित किया। इससे पूर्व आरइडी और ईडी असीम गोस्वामी के आगमन पर आदिवासी नृत्य कर उनका स्वागत किया गया। टंडवा के प्रभावित गांवों के शिक्षा के क्षेत्र में एनटीपीसी का यह का्रंतिकारी कदम है। अपने संबोधन में इडी श्री गोस्वामी ने कहा कि एनटीपीसी का सपना है कि डीएवी स्कूल टंडवा में पढ़ने वाले नौनीहाल एक दिन जीएम और इंजीनियर बनकर नार्थ कर्णपुरा पावर प्लांट का संचालन करें। एनटीपीसी विकास के प्रति जो कहता है उसे पूरा करना हमारा धर्म है। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

ईडी ने कहा कि यह स्कूल ऐसा बदलाव लायेगा जहां के बच्चे भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, आईएस और आईपीएस बनेंगे। उन्होंने दिल्ली और पटना के अधिकारियों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू होगा। वहीं डीएवी स्कूल की डायरेक्टर उर्मिला ने कहा कि टंडवा में भी दिल्ली और रांची की तरह बच्चों को शिक्षा दी जायेगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। अभिभावकों का सपना टंडवा में अब पूरा होगा। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान डीएवी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल प्रदीप पांडे, नीरज रॉय, धीरज कुमार, गुलसन टोप्पो, कुंदन किशोर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा पर जोर : इडी की पत्नी मंजरी देवी ने कहा कि गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिले, इसके लिए डीएवी स्कूल की समयावधि समाप्त होने के बाद गरीब बच्चों को डीएवी स्कूल प्रबंधन और एनटीपीसी का बसुंधरा महिला क्लब संयुक्त रूप से शिक्षा देने पर विचार कर रहा है।














