
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के एसआरपी में शनिवार को रेल डीआईजी शैलेंद्र प्रसाद सिन्हा निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने टाटानगर में लंबित कांडो की जानकारी ली.साथ ही कांडो के जल्द निष्पादन के लिए रेल एसपी और कांडो के आईओ को कई दिशा-निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण एक रुटीन वर्क के तहत किया जा रहा है. इसके पहले उन्होंने चक्रधरपुर में भी निरीक्षण किया, जिसके बाद वे टाटानगर स्टेशन आए हैं. यहां उन्होंने लंबित कांडो की जानकारी ली और कई सारे निर्देश भी दिए. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में फिलहाल कम मामले सामने आ रहे हैं. वहीं दिवाली को देखते हुए सभी ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ, खास कर पटाखे लाने ले जाने वाले लोगो पर कड़ी नजर रखी जा रही है. वहीं जीआरपी में मैनपावर की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि अभी मैनपावर की काफी कमी है, पर जितने भी लोग है वे बेहतर काम कर रहे है. वहीं अभी 2500 इंस्पेक्टर की बहाली हुई है जो कि ट्रेनिंग कर रहे हैं. उनकी ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद ये समस्या भी खत्म हो जाएगी. उन्होंने कहा कि विभाग के पास मौजूद इंफ्राटक्चर की स्थिति काफी खराब है. इसे सुधारा जाएगा.







