
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर गांव निवासी भवतोष महतो के पुत्र फटिक महतो की विगत दिनों जमशेदपुर के गोलपहाड़ी गांव में भाड़े की मकान में फंदा से लटकता शव पुलिस ने बरामद किया है.मृतक के परिजनों से शुक्रवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा मिलकर मामले की जानकारी ली और सांत्वना दिया. परिजनों ने कहा कि उनके पुत्र आत्महत्या नही की है उसकी हत्या हुई है. परिजनों ने श्री महापात्रा से मामले की जांच कराने की मांग की है. परिजनों ने कहा कि पिता और पुत्र दोनों जमशेदपुर में रहकर मजदूरी करते थे.फंदा से पुत्र का शव यूनिफार्म में झुलता हुआ पाया गया है और उसकी मोबाइल भी गायब है. परिजनों की मांग पर सरोज महापात्रा जिला के एसएसपी से दूरभाष पर बात कर घटना की जानकारी दी और परिजनों से बात करवाया. श्री महापात्रा ने एसएसपी से घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है ताकि मामले का खुलासा हो सके. एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि पुलिस मामले की गंभीरता पूर्वक जांच करेगी.







