
चाकुलिया : भाई दूज और बंगाली समुदाय में भाई फोटा की धूम रही. शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बहनों ने भाई की उज्जवल भविष्य और मंगल की कामना की. बहनों ने भाई दूज के अवसर पर अपने भाईयों की ललाट पर तिलक लगाकर और आरती उतारकर मंगल कामना की. बहनों ने कूटी ला आंवरा कूटी ला भांवरा, कूटी ला भईया के दुश्मन जैसी गीत गाकर भाई दूज पर भाई की मंगल की कामना की. वही बंगाली समुदाय में भाई फोटा पर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों में धूम रहा. लोग हर्षोल्लास के साथ भाई फोटा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाई. बहनों ने भाई के माथे पर फोटा लगाकर उज्जवल भविष्य की कामना की और भाइयों को उपहार देकर भाई फोटा पर्व की बधाई दी है.







