
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना अंतर्गत चिरिया ओपी पुलिस ने नाबालिग़ लड़की के साथ यौन शोषण के आरोपी युवक सूर्यप्रताप यादव उर्फ़ विक्की यादव को गिरफ़्तार किया है. जिसे सोमवार को पुलिस ने आरोपी सूर्यप्रताप यादव को न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया है. चिरिया ओपी पुलिस के मुताबिक़ वादी के लिखित आवेदन के आधार पर आरोपी सूर्यप्रताप उर्फ़ विक्की यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस घटना को लेकर मनोहरपुर थाना अंतर्गत चिरिया ओपी पुलिस थाना में भादवि 4/6पोस्को एक्ट के तहत अभियुक्त सूर्यप्रताप यादव उर्फ़ विक्की यादव के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. वहीं चिरिया ओपी पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सूर्यप्रताप यादव को विते रविवार को यानी 15 नवंबर को गिरफ़्तार किया है, तथा गिरफ़्तार अभियुक्त को सोमवार यानी 16 नवंबर को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया. वहीं पुलिस के द्वारा पिड़िता का धारा 164द. प्रसके तहत न्यायालय में बयान एवं चिकित्सीय जांच करवाया जा चुका है. वहीं मनोहरपुर एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी के द्वारा इस घटना का पीसी के दौरान मनोहरपुर सर्किल के पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह चिरिया ओपी प्रभारी हरेराम सिंह एवं अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.







