
जमशेदपुर: चित्रांश परिवार कदमा समिति के द्वारा, चित्रांश भवन कदमा में चित्रांश बंधुओं ने भक्ति भाव के साथ चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना की. सभी बंधुओं ने पूजा में सोशल डिस्टेंस एवं सरकार द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करते हुए पूजा को संपन्न किया. इस बार के पूजा का मुख्य आकर्षण का केंद्र डिजिटल पूजा के माध्यम से दर्शन करने एवं जुड़ने का मौका मिला, ताकि जो भी चित्रांश बंधु पूजा में सम्मिलित नहीं हो सके, उनको भी इसका लाभ मिल सके. पूर्णिमा श्रीवास्तव ने मनमोहक अल्पना बनाकर सभी का मन मोह लिया. इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक चितरंजन वर्मा, अध्यक्ष अतुल चंद्र, महासचिव एस बी पी श्रीवास्तव, संजीत सिन्हा, राकेश श्रीवास्तव, राधा शरण, बीबी सिन्हा, बीबी प्रसाद, सुधीर सिन्हा, राकेश कुमार, मनोज कुमार, अंकुर एवं अन्य मौजूद थे.

इधर श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति टेल्को के द्वारा सबूज कल्याण संघ टेल्को में कोरोना महामारी को देखते हुए पूजन कार्यक्रम किया गया. इसमें सभी चित्रांश परिवार के सदस्य उपस्थित हुए. इस अवसर पर रजनीकांत कुमार राजीव शरण राकेश कुमार अरविंद श्रीवास्तव मनोज श्रीवास्तव सुनील सिन्हा संजय श्रीवास्तव मौजूद थे.







