
चाईबासा: आस्था का महापर्व छठ को लेकर सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी होने के बाद भाजपा एवं हिन्दू जागरण मंच द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन एवं विरोध प्रर्दशन पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है. यह बातें केन्द्रीय सदस्य सह जिला प्रवक्ता इकबाल अहमद ने कही. उन्होंने कहा कि जन भावनाओं का हमेशा ख्याल रखने वाले, प्रेरणा योग्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मानव सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा गाइडलाइन जारी किया है. उनको झारखंड वासियों की जान की परवाह है. जान है तो जहान है. कोरोना संक्रमण में कमी आई है लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. इसके लिए सावधानी बरतनी जरूरी है. जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय महासचिव सह केन्द्रीय प्रवकता विनोद पांडेय ने मुख्यमंत्री जी को 16.नवंबर को एक ज्ञापन सौंपते हुए जारी गाइडलाइन पर पुनः विचार करने का आग्रह किया है. तुगलकी फरमान कहने वालों पर प्रतिक्रिया देते हुए इकबाल अहमद ने कहा कि वे क्यों भूल जाते हैं उन्हीं की भाजपा सरकार नोटबन्दी और पूर्ण लाकडाउन जैसे तुगलकी फरमान से कितने को बेधर, बेरोजगार और कितने घर सूने किये है. भाजपा नेताओं को बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकार के गाइडलाइन का अध्ययन करना चाहिए.







