
चाईबासा: जगन्नाथपुर प्रखंड के बुकासाई में बिरसा मुण्डा जयंती व राज्य स्थापना दिवस स्थापना दिवस के अवसर पर किसान विकास समिति द्वारा आयोजित खेलकूद व संस्कृति कार्यक्रम का समापन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के रंजीत गागराई ने की. जिसमें मुख्य अतिथि विधायक सोनाराम सिंकु तथा विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अभिषेक सिंकु शामिल हुए. फुटबॉल प्रतियोगिता म्यूजिकल चेयर, संस्कृतिक कार्यक्रम, आदि खेलकुद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वही झारखण्ड आन्दोलनकारियों का भी समिति ने सम्मानित किया. संस्कृतिक कार्यक्रम में एस्पायर टीम के एलईपी केंद्र हेस्सापी के बच्चों ने शिक्षा उन्नति, बाल विवाह, बाल मजदूरी व नशापान रोकथाम पर एक लघु नाटक का प्रस्तुति की. विधायक सहित अन्य ने काफी सराहना किया. विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि एस्पायर ने नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर मजबुती से समुदाय को जागरुक करने का प्रयास किया है. बच्चे शिक्षित बने, बाल विवाह और छोटे उम्र में बच्चों से बाल मजदूरी नही हो.

उन्होंने कहा कि वीर भगवान बिरसा मुण्डा, आदिवासियों की पहचान छोड़ गये है. उनके सिद्धांत व आर्दश का अनुपालन करने की जरुरत है. कार्यक्रम में झारखण्ड अन्दोलनकारियों को भी श्रद्धांजलि दी गई और वर्तमान जो भी आन्दोलनकारी जगन्नाथपुर प्रखण्ड तथा आसपास क्षेत्र में है उनका सम्मान किया गया. कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुण्डा के झारखण्ड अलग राज्य व अंग्रेजी हुकुमत के साथ हुई लड़ाई के साथ साथ झारखण्ड अलग राज्य की गठन की संघर्ष गाथा की संक्षिप्त जानकारी वक्ताओं द्वारा दी गई.कार्यक्रम में सैकड़ो ग्रामीण बच्चे मंच संचालन आदिवासी हो समाज युवा महासभा के अनुमण्डल अध्यक्ष मंजित कोड़ा व विनित कुमार लागुरी ने किया.मौके पर जिला परिषद अभिषेक सिंकु, मुखिया कानुराम बोबोंगा, राय भूमिज, आदिवासी हो समाज युवा महासभा अनुमण्डल अध्यक्ष मंजित कोड़ा, उपाध्यक्ष मुण्डा सोमनाथ सिंकू, पंचायत समिति सदस्य वृषमति देवगम, एस्पायर के ब्लॉक कोडिनेटर रविंद्र राठौर, तुलाराम बाग, समाजसेवी नवाज हुसैन, मो. राजू अख्तर, एस्पायर कार्यकर्त्ता बिशाल गोप, पूनम पूर्ति, विनित लागुरी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे.







